नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।

नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इन्वेस्टिगेटर अरुण कुमार और सहायक विनोद कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर असर डालता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने में परिवार, विद्यालय और समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इन्वेस्टिगेटर अरुण कुमार ने बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए कहा कि जागरूकता ही इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

सहायक विनोद कुमार ने नशा मुक्ति अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं रेडक्रॉस की शोभा शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को खेल, सामाजिक कार्यों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश के साथ किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading

नारनौल। EIC के गृह जिले में PHED की कथित फर्जी बिलिंग का मामला ACB तक पहुंचा : मंत्री बोले-दोषी मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में कथित फर्जी बिलिंग, संदिग्ध भुगतानों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। विभागीय जांच के बाद मामला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्य...
Continue Reading

नारनौल। पावरलूम और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया विस्तार : हाईवे नेटवर्क से बढ़ीं अपार संभावनाएं | युवाओं को सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
अधिकारियों की बैठक लेते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। जिला में पावरलूम एवं टेक्सटाइल उद्योग को मजबूत बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ...
Continue Reading
Advertisement

Trending