नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक : डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर शनिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षा तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि परीक्षा के दौरान शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभी से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में परीक्षा को लेकर व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी तथा नीट जिला समन्वयक ओपी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। महिलाओं की आवाज बनीं भारती सैनी : हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नियुक्त

हरविन्द्र यादव
|
भारती सैनी।
भारती सैनी।
नारनौल। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में की गई नई नियुक्तियों में नारनौल की वरिष्ठ भाजपा नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को दक्षिण हरियाणा के लिए...
Continue Reading

नारनौल | 15 जून को निकलेगी योग मैराथन : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने तैयारियों की समीक्षा की

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योग मैराथन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
योग मैराथन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम एवं मैराथन के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध यादव ने विभिन्न विभागों के ...
Continue Reading

नारनौल | आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में योग अभ्यास कार्यक्रम : विधायकों ने किया योग व पौधारोपण

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।
नारनौल। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल पटीकरा में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद...
Continue Reading
Advertisement

Trending