नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम

नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड नंबर 9 और मौहल्ला मिश्रवाड़ा का दौरा किया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे की सामाजिक बुराई के प्रति सचेत करना है।

निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने स्थानीय निवासियों और युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरल और स्पष्ट भाषा में लोगों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन और स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों को भी बर्बाद कर देता है।

इस दौरान पुलिस टीम का विशेष ध्यान युवा पीढ़ी पर रहा। टीम के सदस्यों ने युवाओं से सीधे बातचीत करते हुए उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों का अहसास कराया और अपील की कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशे को न अपनाएं। युवाओं को समझाया गया कि एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए वे नशे की लत से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों और शिक्षा में लगाएं। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

जिला पुलिस टीम ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को नशामुक्त बनाने के इस महाअभियान में पुलिस के आंख और कान बनें। यदि उनके आसपास या मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से नशा बेचता है या नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading

नारनौल | गुमशुदा नाबालिगों को तलाशने वाले 6 पुलिसकर्मी सम्मानित : एसपी दीपक ने दिए प्रशस्ति पत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल में गुमशुदा नाबालिग बच्चों को तलाशने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते एसपी दीपक।
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कम समय में सकुशल तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने वाले 6 पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में इन पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि...
Continue Reading
Advertisement

Trending