नारनौल | लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सीजेएम नीलम कुमारी ने दिए दिशा-निर्देश | 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत

रिपोर्टर: हरिसिंह
| नारनौल
अधिवक्ताओं व कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
अधिवक्ताओं व कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।

नारनौल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर कानूनी साक्षरता शिविरों तथा आगामी लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं और स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नारनौल में 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने ली बैठक

नारनौल में 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने ली बैठक

सीजेएम नीलम कुमारी ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि अदालती कार्यवाही के दौरान समयबद्ध तरीके से रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और पीड़ित पक्षों को उचित कानूनी सलाह उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कानूनी स्वयंसेवकों को गांवों और सरकारी संस्थानों में जाकर आमजन को “मुफ्त कानूनी सहायता” योजना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग तक कानूनी सहायता पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

बैठक में उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में “समाधान समारोह” विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित समाधान करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि 30 मई को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से चेक बाउंस मामलों के निपटान पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से अदालतों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं और पीएलवी को टीम भावना के साथ कार्य करने तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग में कमीशनखोरी के आरोप : चीफ इंजीनियर को सौंपा एफिडेविट | SC ठेकेदार ने भुगतान रोकने का लगाया आरोप

Array
|
चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट
चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) डिवीजन-1 में कमीशनखोरी और भेदभाव के आरोपों का मामला अब और गरमा गया है। विभाग के चीफ इंजीनियर के नारनौल दौरे के दौरान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के ठेकेदार ने एक्सईएन और एचकेआरएन कर्मी पर लगाए गए गं...
Continue Reading

नारनौल | सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां : प्रधान सहित पांच पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में | कॉलेजियम सदस्यों से जनसंपर्क तेज

Array
|
चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट
चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट
नारनौल | सैनी सभा के आगामी 24 मई को होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांक...
Continue Reading

नारनौल | सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियां तेज : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने लिया आयोजन स्थलों का जायजा | 11 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Array
|
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन स्थलों का दौरा करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन स्थलों का दौरा करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल | एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर आयोजन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र गौरव से जु...
Continue Reading
Advertisement

Trending