नारनौल | फर्जी बिल-फर्जी टोकन खेल पर बड़ा एक्शन : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खबर के बाद चीफ इंजीनियर पहुंचे, एक्सईएन हटे-HKRN कर्मी ट्रांसफर

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) डिवीजन-1 में फर्जी बिल, फर्जी टोकनों और एलओसी बंदरबांट के आरोपों वाले मामले में विभाग ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह शुक्रवार को खुद नारनौल पहुंचे और अधिकारियों के साथ पूरे मामले की समीक्षा की। विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सब डिवीजन-1 के एक्सईएन जितेंद्र हुड्डा को वहां से हटाकर सब डिवीजन-2 में लगाया गया है, जबकि एचकेआरएन कर्मचारी सतेंद्र सिंह का तबादला रोहतक कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि विभाग में फर्जी बिलों और फर्जी टोकनों के जरिए कार्य पूर्ण दिखाकर एलओसी जारी करवाने तथा सरकारी राशि निकालने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप यह भी हैं कि कुछ मामलों में चयनित फर्मों को लाभ पहुंचाने और विभागीय प्रक्रिया को प्रभावित करने का खेल चल रहा था। पूरे मामले में कई ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट

नारनौल |चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट

सूत्रों के अनुसार, मामले से जुड़े दस्तावेज और एफिडेविट उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह ने नारनौल पहुंचकर रिकॉर्ड, भुगतान प्रक्रिया और एलओसी से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इसी दौरान प्रारंभिक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह ने कहा कि ठेकेदारों द्वारा दिए गए एफिडेविट और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शिता बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग में पूरे दिन चर्चाओं और हलचल का माहौल बना रहा। वहीं अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप देखा गया। अब सभी की नजर विभागीय जांच और आने वाले संभावित खुलासों पर टिकी हुई है।

यह था पूरा मामला

यह था पूरा मामला

 

 

इसी मामले में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े ठेकेदार रवि कुमार, प्रोपराइटर बीएस एंड कंपनी, निवासी मोहल्ला गुरु नानक पुरा नारनौल ने विभाग के चीफ इंजीनियर को एफिडेविट सौंपकर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विभाग में कार्य पूरा करने और बिलों पर टोकन लगने के बावजूद करीब एक वर्ष से उनका भुगतान जारी नहीं किया गया।

एफिडेविट में आरोप लगाया गया था कि एक्सईएन जितेंद्र हुड्डा द्वारा एचकेआरएन कर्मचारी सतेंद्र सरदार के माध्यम से 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई। शिकायतकर्ता का कहना था कि कमीशन देने से इनकार करने के बाद उनके बिल रोक दिए गए।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि विभाग में एलओसी आने पर केवल उन्हीं ठेकेदारों के बिल पास किए जाते हैं जिन्हें संबंधित कर्मचारी द्वारा “ओके” किया जाता है। रवि कुमार ने स्वयं को विभाग में कार्य करने वाला “एकमात्र अनुसूचित जाति का ठेकेदार” बताते हुए विभाग में भेदभावपूर्ण रवैये के आरोप भी लगाए थे।

एफिडेविट में विभाग की भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा कुछ चुनिंदा फर्मों को लाभ पहुंचाने की बात भी कही गई थी। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा लंबित भुगतान जल्द जारी करवाने की मांग की थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में पत्रकारों की संख्या, उनकी मान्यता और सरकारी रिकॉर्ड को लेकर दायर एक सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन चर्चा का विषय बन गया है। गांव खटोटी निवासी सुरेंद्र पंडित ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जिला जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ...
Continue Reading

नारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के नव निर्वाचित प्रधान हरीश सैनी और उप प्रधान अरुण सैनी ने कॉलेजियम सदस्यों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनी सभा के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी तथा सभा के पूर्व प्रधान मास्टर जयप्रका...
Continue Reading

नारनौल | गांव गहली में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण : सिकंदर गहली बोले- पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे अमूल्य

जिला ब्यूरो
|
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं ग्रामीण।
नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव गहली में माता सती वेलफेयर समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति प्रधान सिकंदर गहली एवं पर्यावरण संरक्षक धर्म सिंह ने किया। इस दौरान माता सती स्थल पर नीम, बरगद, पीपल और ...
Continue Reading
Advertisement

Trending