नारनौल | सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में बढ़ी सरगर्मियां : प्रधान सहित पांच पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में | कॉलेजियम सदस्यों से जनसंपर्क तेज

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट
चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट

नारनौल | सैनी सभा के आगामी 24 मई को होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। शुक्रवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित पांच पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

सभा के 155 कॉलेजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच पदाधिकारियों का चयन करेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवार कॉलेजियम सदस्यों से लगातार संपर्क साधकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

प्रधान पद के लिए इस बार मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। इस पद के लिए हरीश सैनी एडवोकेट, सुरेंद्र सैनी एडवोकेट, रोहतास सैनी तथा ओमप्रकाश ठेकेदार ने नामांकन दाखिल किया है। चारों उम्मीदवार लंबे समय से समाज की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और अपने-अपने समर्थन आधार को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

उप प्रधान पद के लिए अरुण सैनी, मानसिंह सैनी, मानसिंह शेखपुरा (सब्जी वाले), महेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू ठेकेदार तथा प्रदीप कुमार भवानी शंकर चुनाव मैदान में हैं। वहीं महासचिव पद के लिए रेणु दहिया, जयसिंह सैनी, सतीश सैनी और प्रेम कुमार के बीच मुकाबला होगा। खास बात यह है कि महासचिव पद पर पहली बार महिला उम्मीदवार के तौर पर रेणु दहिया चुनाव मैदान में हैं, जिसको लेकर भी समाज में चर्चा बनी हुई है।

सचिव पद के लिए मदनलाल, मोहर सिंह और मनीष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल सैनी और विकास सैनी आमने-सामने होंगे।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट संदीप सैनी ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी तथा 24 मई को मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जाएगी।

चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading
Advertisement

Trending