महेंद्रगढ़ | लगातार डीजल, पेट्रोल एवं गैस की बढ़ती कीमतों से देश एवं प्रदेश का नागरिक भय के साए में जीने को मजबूर : सत्यवीर झुकिया

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
सत्यवीर झुकिया
सत्यवीर झुकिया

महेंद्रगढ़ | जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया एडवोकेट ने डीजल, पेट्रोल और गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश का आम आदमी महंगाई के बोझ तले जीवन जीने को मजबूर हो गया है। पिछले 15 दिनों में कई बार डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर केंद्र सरकार ने जनता की परेशानियां बढ़ा दी हैं

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देशवासियों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी, लेकिन लगभग 12 वर्षों के कार्यकाल में सरकार महंगाई, बेरोजगारी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल साबित हुई है।

सत्यवीर झुकिया ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या आने वाले समय में भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इसी तरह लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी या सरकार इस पर नियंत्रण करने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि रूस और ईरान जैसे देश भारत को सस्ते दामों पर तेल और गैस देने की बात कर रहे हैं, लेकिन भारत सरकार उसे लेने से इनकार कर रही है, जिसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि साल में लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र सरकार बताएं कि उनकी 12 वर्ष के कार्यकाल में कितने बेरोजगार युवाओं को देश में रोजगार मिला।

उन्होंने हरियाणा में नौकरियों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों को हर श्रेणी में नौकरियां दी जा रही हैं, जिसका सीधा असर हरियाणा के बेरोजगार युवाओं पर पड़ रहा है।

सत्यवीर झुकिया ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार से वंचित करना उनके साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार स्थानीय युवाओं के हितों की अनदेखी कर रही है, जिससे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाएगी और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महेंद्रगढ़ | रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से आमजन की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है : पुनीत बुलान

सुशील शर्मा
|
पुनीत बुलान
पुनीत बुलान
महेंद्रगढ़ | जिले में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच दिन और रात कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय लगने वाले ल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | DC से SDM तक ई-रिक्शा में निकले अधिकारी : पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश | आम जनता से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली एवं अन्य अधिकारी।
महेंद्रगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील अब प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज में भी दिखाई देने लगी है। महेंद्रगढ़ जिले में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली से लेकर विभिन्न एसडीएम तक अब सरकारी गाड़ियों के बजाय...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर प्रशासन गंभीर : एसडीएम योगेश सैनी ने प्रबुद्ध नागरिकों संग की बैठक | जनसहयोग की अपील

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में आवारा पशु और बंदरों की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक करते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ | नगर में बढ़ती आवारा पशुओं, कुतो एवं बंदरों की समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) योगेश सैनी ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर को कैटल फ्री बनाने तथा बंदरों के आतंक से आमजन को राहत दिलाने के लिए विभिन्...
Continue Reading
Advertisement

Trending