ज़िला
उत्तराखंड | ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार : आईटीबीपी ने बचाई 32 लोगों की जान
उत्तराखंड | उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की बस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रोक दिया, जिससे बस गहरी खाई में गिरने से बच गई। बस में 32 श्रद्धालु सवार थे।
हादसा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनाकुली के पास हुआ। सभी श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे थे। अचानक बस के ब्रेक फेल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं वाहिनी के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे। जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए बस में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सड़क किनारे मौजूद एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गई। यदि बस आगे बढ़ती तो उसके गहरी खाई में गिरने की आशंका थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी जवानों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की। वहीं प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। समय रहते किए गए बचाव कार्य से 32 श्रद्धालुओं की जान सुरक्षित बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
उत्तर प्रदेश | रोडवेज चालक की मौत के बाद बरेली में चक्का जाम : 500 बसों के पहिए थमे
छत्तीसगढ़ | रायपुर के ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग : कई घंटों बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
हिमाचल प्रदेश | महिला से चेन झपटने की कोशिश नाकाम : ग्रामीणों ने 9 युवकों को दबोचा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
राष्टीय5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष