छत्तीसगढ़ | रायपुर के ऑटोमोबाइल शोरूम में भीषण आग : कई घंटों बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रायपुर के जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग
रायपुर के जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी आग

छत्तीसगढ़ | राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और भवन की दूसरी व तीसरी मंजिल तक फैल गई। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद दोपहर तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे शोरूम खुलने के कुछ समय बाद अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में वाहन स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, प्लास्टिक सामग्री और ज्वलनशील तेल रखा हुआ था। इसी कारण आग लगातार फैलती रही और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को लगाया गया। हालांकि दोपहर करीब 12:30 बजे तक भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी और राहत कार्य जारी था।

मौदहापारा थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेज दिया गया था और लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग पर काबू पाने में जुटी दमकल टीम।

रायपुर के एमजी रोड स्थित जया ऑटोमोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग पर काबू पाने में जुटी दमकल टीम।

आग की घटना के बाद रायपुर के व्यस्त एमजी रोड और जयस्तंभ क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और आसपास के क्षेत्र में एहतियात बरता गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड | ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार : आईटीबीपी ने बचाई 32 लोगों की जान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
चमोली में ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, आईटीबीपी ने बचाईं 32 जानें
उत्तराखंड | उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की बस गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रोक दिया, जिससे बस गहरी खाई म...
Continue Reading

उत्तर प्रदेश | रोडवेज चालक की मौत के बाद बरेली में चक्का जाम : 500 बसों के पहिए थमे

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बरेली रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
बरेली रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
उत्तर प्रदेश | सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत के बाद परिवहन कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बरेली और रुहेलखंड डिपो के करीब एक हजार कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी, जिससे लगभग 500 रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया। कर्मचारियों ने बस ...
Continue Reading

हिमाचल प्रदेश | महिला से चेन झपटने की कोशिश नाकाम : ग्रामीणों ने 9 युवकों को दबोचा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुम्मा क्षेत्र में चेन झपटने की कोशिश के बाद पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले जाती पुलिस।
गुम्मा क्षेत्र में चेन झपटने की कोशिश के बाद पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में ले जाती पुलिस।
हिमाचल प्रदेश | मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुम्मा क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला से सोने की चेन झपटने का प्रयास करने वाले युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते आरोपी भाग नहीं सके और उन्हें पुलिस...
Continue Reading
Advertisement

Trending