ज़िला
सतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
सतनाली | गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सुरेश कुमार गोयल डिगरोता ने श्री श्याम गौ सेवा धाम सतनाली में अपने स्वर्गीय पिता हरद्वारीलाल गोयल तथा स्वर्गीय माता श्रीमती सारा देवी की पावन स्मृति में गौवंश के लिए एक विशाल शेड का निर्माण करवाया है। इस पुनीत कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।
गोशाला प्रबंधन समिति के महंत रामस्वरूप महाराज ने बताया कि नव-निर्मित शेड से गौवंश को गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे मौसमों में बेहतर सुरक्षा एवं आराम मिलेगा। इससे गोशाला में पशुओं के रख-रखाव की व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि माता-पिता की स्मृति को जीवंत रखने का इससे बेहतर माध्यम नहीं हो सकता कि उनकी याद में ऐसा कार्य किया जाए, जिससे मूक प्राणियों और समाज को लाभ पहुंचे। सुरेश कुमार गोयल द्वारा किया गया यह योगदान समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है।
गोशाला समिति ने सुरेश कुमार गोयल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से ही गौशालाओं का विकास संभव है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी गौसेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हरद्वारीलाल गोयल एवं स्वर्गीय श्रीमती सारा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया तथा इस सेवा कार्य को उनकी पुण्य स्मृति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। इस मौके पर महंत रामस्वरूप महाराज,सुरेश कुमार गोयल, गायत्री देवी,रेखा देवी,सुनील पारीक शास्त्री, कैलाश गोयल, दिनेश गोयल, राजू गोयल, प्रवेश गोयल, सुनील, सोनू, सविता गोयल, शशी गोयल, अन्जू गोयल एवं अन्य गोभक्त उपस्थित रहे।
सतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
सतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
सतनाली | बारिश की मार से ढही बीडीपीओ कार्यालय की चारदीवारी : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | बड़ा हादसा टला
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
सतनाली11 hours agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
नांगल चौधरी9 hours agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
अटेली2 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल