सतनाली | तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

रिपोर्टर: विक्रम नेहरा
| सतनाली
सतनाली में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते प्रतिभागी
सतनाली में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में योगाभ्यास करते प्रतिभागी

सतनाली | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में उपायुक्त महोदय के निर्देशन में सतनाली में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। 11 जून से 13 जून तक चलने वाले इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर आयुष विभाग की डॉ. अर्चना एवं डॉ. रमेश भालोठिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षिका गीता बहन ने उपस्थित प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक तनाव दूर होता है।

वहीं योग सहायक सुषमा ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक कला है। योग सहायक सविता ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का मन शांत रहता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

शिविर में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जोगिंदर (एसईपीओ), राजवीर अकाउंटेंट, वेदप्रकाश, हिमांशु, विकास ग्राम सचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ, निरोग एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतनाली | रेलवे स्टेशन के बाहर बरगद के पेड़ के चारों ओर बना चबूतरा : यात्रियों व राहगीरों को मिलेगी सुविधा

विक्रम नेहरा
|
सतनाली रेलवे स्टेशन के बाहर बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाया गया पक्का चबूतरा।
सतनाली रेलवे स्टेशन के बाहर बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाया गया पक्का चबूतरा।
सतनाली | रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर स्थित विशाल बरगद के पेड़ के चारों ओर एक सुंदर एवं पक्का चबूतरा बनाया गया है। चबूतरे के निर्माण से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि यात्रियों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को बैठने और विश्राम क...
Continue Reading

सतनाली | तेज आंधी-तूफान से सतनाली के ढाणा क्षेत्र में भारी नुकसान : पेड़ दो हिस्सों में टूटा | सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त

विक्रम नेहरा
|
सतनाली के ढाणा क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद बीच से टूटा पेड़
सतनाली के ढाणा क्षेत्र में आंधी-तूफान के बाद बीच से टूटा पेड़
सतनाली | क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने ग्रामीण इलाकों में व्यापक नुकसान पहुंचाया। गांव ढाणा के खेतों में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि कई स्थानों पर लगी सोलर प्लेटें भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक बदले मौसम ...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending