ज़िला
नारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के गांव पटीकरा के होनहार युवक अजय यादव ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही अजय यादव के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की सूचना गांव पहुंची, ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
अजय यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यदुवंशी स्कूल पटीकरा से ग्रहण की। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना साकार किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार अजय यादव आज सुबह करीब 10 बजे गांव पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। गांव के लोगों का कहना है कि यह स्वागत समारोह पटीकरा के इतिहास के यादगार पलों में शामिल होगा।
परिजनों ने अजय यादव की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटे ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देगी।

अजय यादव की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और हर कोई अपने गांव के इस लाल पर गर्व महसूस कर रहा है।
नारनौल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12.11 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण : चौधरी धर्मबीर सिंह
नारनौल | जानलेवा हमला मामले में सीआईए की बड़ी कार्रवाई : सिंघाना से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नारनौल | नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान : नए कानूनों और महिला अधिकारों की दी जानकारी
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल7 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल2 days agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नारनौल6 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नांगल चौधरी23 hours agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल7 days agoनारनौल | भूषण शोभापुर के पास नहर में मिला शव : पहचान नहीं हुई | जांच में जुटी पुलिस