रेवाड़ी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस ने किया सामूहिक योगाभ्यास : आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल बोले-तनावमुक्त जीवन के लिए योग जरूरी

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास करते आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेवाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास करते आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल।

रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ रेंज रेवाड़ी कार्यालय परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओमप्रकाश नरवाल (आईपीएस) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक और संतुलित पद्धति है, जो व्यक्ति के मन, विचार और कर्म को संतुलित करती है।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग अपनाने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। आईजीपी ने कहा कि योग के माध्यम से तनाव कम किया जा सकता है और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

योग शिविर के सफल आयोजन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए आईजीपी ने योग प्रशिक्षक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और जवानों ने प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर साउथ रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | एक सप्ताह में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार : 75,07,078/-रुपये बरामद | 4,95,926/- रुपए खातों में फ्रिज

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 13 जून से 19 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 21 साइबर अपराधियों को गिरफ...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट निवेश का झांसा : 41.50 लाख की साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार | मथुरा से दबोचे गए खाताधारक समेत आरोपी

धर्मेंद्र यादव
|
41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष और रविंद्र पुलिस हिरासत में।
41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष और रविंद्र पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता धारक सहित दो आरोपितों को मथुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना की टीम ने 20 जून को मनीष(32)...
Continue Reading

नूंह | पुलिस और कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ : आरोपी के पैर में लगी गोली

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले के सलम्बा-पलवल रोड पर रविवार को पुलिस और एक कथित पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, सीआईए नूंह टीम गश्त और जांच के दौरान एक आयशर कैंटर को रोकने का प्रयास कर रही थी। आरोप है कि वाहन में चार ऊंट और एक ऊंटनी भरे हुए...
Continue Reading
Advertisement

Trending