कनीना | योग से स्वस्थ तन-मन : योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | कनीना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| कनीना
कनीना | पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम विशेष संदेश प्रसारित किया गया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को एक नई दिशा दी है। सरकार ने इस वर्ष योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा का एक ऐतिहासिक संकल्प लिया है। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता बल्कि मन को भी नियंत्रित करता है। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि जब प्रदेश का युवा योग से जुड़ेगा तो उसका मन और शरीर दोनों मजबूत होंगे। आयुष विभाग से सहायक पवन, अजीत, कैलाश चंद को प्रशंसा पत्र देकर विधायक ने सम्मानित किया। अंत में पौधा रोपण करके प्रकृति के साथ जुड़े रहने का संकल्प लिया।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहेगा तथा तनाव से छुटकारा मिलेगा। योग अगर सही तरीके से किया जाए तो इसका जल्द ही फायदा दिखने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन व सही तरीके से योग करने पर गंभीर से गंभीर बीमारी पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
कार्यकम में आयुष योग सहायक अजीत ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत योगिक क्रियाएं करवाई। उन्होंने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन नगर पालिका डॉ रिंपी यादव,तहसीलदार पायल, बीईओ सुरेश ,एचएमओ डॉ नेहा यादव, डॉ जितेंद्र मोरवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. शशि मोरवाल,गौशाला प्रधान भगत सिंह, मंच संचालक प्राचार्य नरेश कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनीना। योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : पीकेएसडी कॉलेज में हुई फाइनल रिहर्सल | 21 जून को विधायक कंवर सिंह यादव होंगे मुख्य अतिथि

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
पीकेएसडी कॉलेज कनीना में योग दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान योगाभ्यास करते प्रतिभागी
कनीना। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पीकेएसडी कॉलेज कनीना में शुक्रवार को प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ...
Continue Reading

कनीना | प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के विरुद्ध की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवम् मनगढ़ंत : सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कनीना। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यवीर सिंह यादव सेहलंग ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने इस मामले में कड...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading
Advertisement

Trending