नारनौल। योग से स्वस्थ तन-मन का संदेश : युवा शक्ति फाउंडेशन व माय भारत का संयुक्त आयोजन | युवाओं ने लिया स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल

नारनौल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा युवा शक्ति फाउंडेशन, सेका के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करते हुए योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभों एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास संभव है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।

जिला युवा अधिकारी, नारनौल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक महत्वपूर्ण संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे योग दिवस गतिविधियों से संबंधित अपनी सेल्फी एवं रील्स MY Bharat Portal पर अपलोड करें तथा Yoga Day Quiz में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से फिट इंडिया एवं विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम की सफलता में माय भारत एवं युवा शक्ति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों ने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की भावना को आत्मसात करते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समाज के सच्चे प्रहरी एवं गौ रक्षा के प्रति सदैव समर्पित प्रमुख समाजसेवी श्री सुधीर चौधरी जी, प्रसिद्ध लोकगायक साहिल सैनी, लेखाकार महेन्दर सिंह, अशोक यादव, हर्ष यदुवंशी, उपचार गौशाला पटीकरा के गौरक्षक प्रतिनिधिगण, सुधीर प्रवेश जांगिड़ (नारनौल), योगेंद्र बेवाल छिलरो, करमपाल फौजी, डोर मोहनपुर, मास्टर मनोज, मास्टर हिम्मत, मास्टर संजय योगी, विक्की यादव ,बालाजी टेंट हाउस सेका,कृष्ण कुमार RO वाटर ने फ्री पीने के पानी की सुविधा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इसके अतिरिक्त समस्त युवा शक्ति फाउंडेशन परिवार सेका, समस्त ग्रामवासी सेका, मातृशक्ति, युवा साथी, प्यारे बच्चे एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा माय भारत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न युवा एवं राष्ट्र निर्माण गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। विश्व योग दिवस पर रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षारोपण अभियान : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनीता
|
नारनौल। विश्व योग दिवस के अवसर पर दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दर्जनों छायादार एवं फलदार प...
Continue Reading

नारनौल | संत कबीर जयंती का जिला स्तरीय आयोजन : 13 जुलाई को नारनौल में जुटेंगे समाजसेवी व श्रद्धालु | स्लम जागृति समिति मनाएगी स्थापना दिवस

अनीता
|
नारनौल | स्लम जागृति समिति (रजि.) नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जिला स्तरीय संत शिरोमणि कबीर साहेब जयंती समारोह एवं समिति का स्थापना दिवस 13 जुलाई 2026 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नरूला विलेज रिसॉर्ट, रेवाड़ी रोड, नारनौल...
Continue Reading

नारनौल | स्वस्थ आयु के लिए योग अपनाएं : नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प | विकसित भारत के लिए योग सबसे बड़ा आधार-ओम प्रकाश यादव

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर योग क्रियाएं करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल | पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में योग का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। योग शारीरिक स्वास्थ्य से मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह समाज क...
Continue Reading
Advertisement

Trending