नांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नांगल चौधरी के बनिहाड़ी डेम में युवक का शव मिला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नांगल चौधरी। गांव बनिहाड़ी स्थित डेम में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव बनिहाड़ी निवासी 37 वर्षीय अनिल पुत्र बलबीर के रूप में हुई है। अनिल मजदूरी का कार्य करता था तथा नांगल चौधरी में उसकी एक दुकान भी थी। वह अपने पीछे पत्नी, एक 3-4 वर्षीय पुत्र और 5-6 वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है।

जानकारी के अनुसार करीब 3 बजे डेम में शव होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार शव मिलने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस घटना के बाद बनिहाड़ी डेम की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि डेम के चारों ओर लगाया गया सुरक्षा घेरा मात्र करीब तीन फीट ऊंचा है और कई स्थानों से टूटा हुआ पड़ा है। वहीं डेम के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का गेट नहीं लगाया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति या पशु आसानी से डेम तक पहुंच सकता है।

मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि टैंक की गहराई अधिक है तथा नहाना, कपड़े धोना और पशुओं को नहलाना प्रतिबंधित है। हादसा होने की स्थिति में विभाग किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेगा। निर्माण संबंधी बोर्ड के अनुसार यह आरसीसी स्टोरेज टैंक अटल भूजल योजना के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा गांव बनिहाड़ी में वर्ष 2025-26 में निर्मित किया गया है।

बनिहाड़ी डेम में शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।

बनिहाड़ी डेम में शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।

ग्रामीणों के अनुसार डेम की गहराई करीब 30 फीट है। ऐसे में टूटी हुई फेंसिंग और मुख्य मार्ग पर गेट का अभाव भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से डेम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, क्षतिग्रस्त घेराबंदी की मरम्मत कराने तथा मुख्य प्रवेश द्वार पर गेट लगाने की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | दिल्ली आगजनी में जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान : रायपुर में हुआ भव्य स्वागत

रामपाल फ़ौजी
|
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।
गांव रायपुर में हेड कांस्टेबल देशराज का सम्मान करते ग्रामीण।
नांगल चौधरी | दिल्ली में हुई आगजनी की घटना के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाने वाले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देशराज का क्षेत्र के गांव रायपुर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली सरकार से सम्मानित होने के ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा निर्देशानुसार आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 71-नांगल चौधरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रैनर ...
Continue Reading

नांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग

नितिन यादव
|
घटनास्थल पर पड़ी मृत गर्भवती बकरी
घटनास्थल पर पड़ी मृत गर्भवती बकरी
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव बनिहाड़ी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के मुख्य चौराहे के पास धरातल पर पड़ी बिजली की केबल की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और पशुपाल...
Continue Reading
Advertisement

Trending