ज़िला
नारनौल | पुरानी अनाज मंडी में बड़ी चोरी : दुकान के बाहर से 37 कट्टे सरसों गायब | रुपये 1.30 लाख का नुकसान
नारनौल। शहर की पुरानी अनाज मंडी में स्थित एक दुकान के बाहर रखे सरसों के 37 कट्टे चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की इस वारदात में लगभग रुपये 1.30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पुरानी मंडी निवासी महेंद्र कुमार गोयल की नागरिक अस्पताल के पास स्थित पुरानी अनाज मंडी में कन्हैया लाल पुरुषोत्तम दास नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर सरसों के कुल 104 कट्टे रखे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित रखने के लिए ऊपर तिरपाल से ढका गया था।
दुकानदार के अनुसार रात के समय अज्ञात चोर सरसों के कट्टों की एक पूरी ढांग उठाकर ले गए। चोरी हुए कट्टों की संख्या 37 बताई गई है। सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो कट्टों की संख्या कम दिखाई दी। गिनती करने पर 37 कट्टे गायब मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दुकानदार ने बताया कि चोरी हुए 37 कट्टों की कीमत करीब रुपये 1.30 लाख है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंडी क्षेत्र के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज से चोरों की पहचान की जा सकती है।
व्यापारी ने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों तक पहुंचा जाए और चोरी हुआ माल बरामद किया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
नारनौल | नीट पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला : युवाओं से संवाद का ऐलान
नारनौल | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए योग सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित : योग से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण-डॉ शशी बाला
नारनौल | आईटीआई में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम : विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी5 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री