ज़िला
फरीदाबाद | तरबूज खरीदने के नाम पर 2.30 लाख की साइबर ठगी : फेसबुक पेज बनाकर फंसाते थे व्यापारी | मुख्य ठग समेत 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
फरीदाबाद | डबुआ मंडी के एक आढती को तरबुज बेचने के नाम पर 2,30,000 रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितों को जयपुर से 21 जून को काबू किया है, जिनकी पहचान शुभम(27) व सुभाष(38) वासी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि सुभाष इस ठगी का सूत्रधार है। पहले वह जयपुर स्थित एक मंडी में आढती का काम करता था। लालचवश उसने अपने एक पार्टनर के साथ ठगी का धंधा आरंभ किया। उन्होंने एक योजना बनाई की फेसबुक पेज पर थोक में फल बेचने का एक पेज बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाए। जिस पर सुभाष ने एक फेसबुक पेज बनाया, जहां पर थोक में फल बेचने की रील डाली जाती थी। फेसबुक पेज पर उसने एक नंबर भी डाल दिया था।
उस नंबर पर शिकायतकर्ता ने संपर्क किया तथा तरबूज खरीदने की बातचीत हुई। जिस पर आरोपित ने उसके पास वीडियो भेजी और एडवांस में पैसे जमा करने के लिये कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने पैसे भेज दिये। इसके बाद आरोपित ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर अलग-अलग बहानो से शिकायतकर्ता से 230000 रुपए ठग लिये और फल उपलब्ध नहीं कराया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पार्टनर खाता उपलब्ध कराता था और पैसे निकाल दोनों उसको आपस में बांट लेते थे।
वहीं शुभम खाताधारक है जिसके खाते में ठगी के रुपये 230000 आए थे।
शुभम अनपढ़ है, वहीं सुभाष स्नातक है। साइबर थाना की टीम द्वारा आरोपित के पार्टनर की तलाश की जा रही है।
इस मामले में NIT फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी डबुआ मंडी में एक आढत की दुकान है। उसने एक फेसबुक पेज पर फल डिस्ट्रीब्यूशन की ऐड देखी और दिए गए नंबर पर संपर्क कर तरबुज खरीदने के बारे बातचीत की। ठगों ने व्हॉट्सएप पर ही तरबुजों की वीडियो बनाकर भी भेजी, खरीद-फिरोख्त की बातचीत तय होने के बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए विभिन्न खाता में 2,30,000 रुपये ठगों को भेज दिये, परंतु ना तो उसे तरबुजो की डिलीवरी मिली ना ही पैसे वापस मिले। शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप
पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी24 hours agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली2 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली4 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
अटेली4 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री