फरीदाबाद | तरबूज खरीदने के नाम पर 2.30 लाख की साइबर ठगी : फेसबुक पेज बनाकर फंसाते थे व्यापारी | मुख्य ठग समेत 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
तरबूज खरीदने के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
तरबूज खरीदने के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी

फरीदाबाद | डबुआ मंडी के एक आढती को तरबुज बेचने के नाम पर 2,30,000 रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने 2 आरोपितों को जयपुर से 21 जून को काबू किया है, जिनकी पहचान शुभम(27) व सुभाष(38) वासी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जांच में सामने आया कि सुभाष इस ठगी का सूत्रधार है। पहले वह जयपुर स्थित एक मंडी में आढती का काम करता था। लालचवश उसने अपने एक पार्टनर के साथ ठगी का धंधा आरंभ किया। उन्होंने एक योजना बनाई की फेसबुक पेज पर थोक में फल बेचने का एक पेज बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाए। जिस पर सुभाष ने एक फेसबुक पेज बनाया, जहां पर थोक में फल बेचने की रील डाली जाती थी। फेसबुक पेज पर उसने एक नंबर भी डाल दिया था।

उस नंबर पर शिकायतकर्ता ने संपर्क किया तथा तरबूज खरीदने की बातचीत हुई। जिस पर आरोपित ने उसके पास वीडियो भेजी और एडवांस में पैसे जमा करने के लिये कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने पैसे भेज दिये। इसके बाद आरोपित ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर अलग-अलग बहानो से शिकायतकर्ता से 230000 रुपए ठग लिये और फल उपलब्ध नहीं कराया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का पार्टनर खाता उपलब्ध कराता था और पैसे निकाल दोनों उसको आपस में बांट लेते थे।

वहीं शुभम खाताधारक है जिसके खाते में ठगी के रुपये  230000 आए थे।

शुभम अनपढ़ है, वहीं सुभाष स्नातक है। साइबर थाना की टीम द्वारा आरोपित के पार्टनर की तलाश की जा रही है।

इस मामले में NIT फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी डबुआ मंडी में एक आढत की दुकान है। उसने एक फेसबुक पेज पर फल डिस्ट्रीब्यूशन की ऐड देखी और दिए गए नंबर पर संपर्क कर तरबुज खरीदने के बारे बातचीत की। ठगों ने व्हॉट्सएप पर ही तरबुजों की वीडियो बनाकर भी भेजी, खरीद-फिरोख्त की बातचीत तय होने के बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए विभिन्न खाता में 2,30,000 रुपये ठगों को भेज दिये, परंतु ना तो उसे तरबुजो की डिलीवरी मिली ना ही पैसे वापस मिले। शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Continue Reading

रेवाड़ी | ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान की उठी जोरदार मांग : लोक सेवा मंच ने सुनीं परिवहन कर्मियों की परेशानियां

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी में ड्राइवरों और सहायकों के साथ बैठक करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी
रेवाड़ी में ड्राइवरों और सहायकों के साथ बैठक करते लोक सेवा मंच के पदाधिकारी
रेवाड़ी । जनहित में जारी 'मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान' के तहत राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने पब्लिक केरियर वाहनों के ड्राइवर्स तथा उनके सहायकों के बीच पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और उनकी समस्याएं जानीं । मंच के पदाधिकारियों से ड्राइ...
Continue Reading
Advertisement

Trending