फरीदाबाद | निवेश के नाम पर 73,97,600/- रुपये की ठगी : साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 2 खाता प्रोवाईडर किये गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 19 जून को सीतापुर, बिहार से खाता उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राम हर्ष (34) व हर्षित(23) वासी जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया कि 19 दिसम्बर 2025 को व्हॉट्सएप पर उसके पास एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़ गया, जहां पर ठगों द्वारा उसे स्टॉक्स, प्री-आईपीओ एवं ब्लॉक डील्स में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ठगों ने अलग-अलग ट्रांजैक्शनों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 73,97,600/- रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि राम हर्ष ने बलराम राठौर का खाता आगे हर्षित को दिया था, जिसको हर्षित ने आगे ठगो को दे दिया था। दोनों ग्रेजुएट है, रामहर्ष प्राईवेट नौकरी करता है वहीं हर्षित की फोटोकॉपी की दुकान है। खाताधारक बलराम को 17 जून को गिरफ्तार कर 4 दिन‌ पुलिस रिमांड पर लिया गया था। तीनों आरोपितों भी जेल भेज दिया गया है। खाते में ठगी के 650000 रुपए आए थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। पुलिस बनी परीक्षार्थियों की मददगार : राइडर ने समय पर पहुंचाए छात्र | 1646 अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

बबीता वर्मा
|
नूंह। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 के दौरान नूंह में पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। परीक्षा शुरू होने से पहले जो परीक्षार्थी देर होने या गलती से दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए, उन्हें पुलिस राइडर ने तत्काल अपने वाहनों पर बैठाकर सही...
Continue Reading

फरीदाबाद | एक सप्ताह में 21 साइबर अपराधी गिरफ्तार : 75,07,078/-रुपये बरामद | 4,95,926/- रुपए खातों में फ्रिज

धर्मेंद्र यादव
|
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता
फरीदाबाद | पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। 13 जून से 19 जून के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 21 साइबर अपराधियों को गिरफ...
Continue Reading

फरीदाबाद | शेयर मार्केट निवेश का झांसा : 41.50 लाख की साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार | मथुरा से दबोचे गए खाताधारक समेत आरोपी

धर्मेंद्र यादव
|
41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष और रविंद्र पुलिस हिरासत में।
41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष और रविंद्र पुलिस हिरासत में।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाता धारक सहित दो आरोपितों को मथुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना की टीम ने 20 जून को मनीष(32)...
Continue Reading
Advertisement

Trending