फरीदाबाद। जुलाई के बाद बंद होगा बंदवाड़ी टोल : महापंचायत में पीडब्ल्यूडी ने दिया आश्वासन

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| हरियाणा
बंधवाड़ी टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में मौजूद लोग
बंधवाड़ी टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में मौजूद लोग

फरीदाबाद । गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, पाली क्रेशर जोन तथा बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित पाखल टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को गांव बंधवाड़ी स्थित टोल प्लाजा के समीप एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, पलवल, नोएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं किसान नेताओं ने भाग लिया।

महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सतबीर पहलवान ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महापंचायत के आयोजक रोहताश चौधरी ने किया।

महापंचायत के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र सिंह पुलिस बल एवं टोल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने टोल प्लाजा को समाप्त करने संबंधी ज्ञापन महापंचायत समिति से प्राप्त किया। इस दौरान एसडीओ ने महापंचायत के मंच से आश्वासन दिया कि 2 जुलाई 2026 के बाद बंधवाड़ी नुनेरा पाखल टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा।

इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताते हुए संतोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग टोल प्लाजा हटाने की मांग कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों, किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्य...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Continue Reading
Advertisement

Trending