रेवाड़ी | सड़कों की बदहाली पर भड़कीं चेयरपर्सन विनीता पीपल : सेक्टर-3 और रेलवे रोड का किया निरीक्षण | अधिकारियों को लगाई फटकार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
रेवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करती नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल
रेवाड़ी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करती नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल

रेवाड़ी | शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विकास के दावों के बीच रेवाड़ी शहर की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार मिल रही जनशिकायतों के बाद नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने आज जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न प्रभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया।​​चेयरपर्सन सबसे पहले सेक्टर-3 पहुंचीं, जहां कुछ ही समय पहले बनाई गई नई सड़क की बदहाली देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अभी सड़क को बने ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं कि उसकी रोड़ियां बिखरने लगी हैं, जो घटिया निर्माण सामग्री की पोल खोल रही हैं।​इसके बाद वे रेलवे रोड का जायजा लेने पहुंचीं। यहां ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा रेलवे रोड पर सड़क को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। अधूरी पड़ी इस मुख्य सड़क के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों का जीना मुहाल हो चुका है।

विओ- ​निरीक्षण के दौरान सड़कों की ऐसी बदतर स्थिति देख चेयरपर्सन विनीता पीपल ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। चेयरपर्सन ने ठेकेदार और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सख्त लहजे में निर्देश दिए कि रेलवे रोड और सेक्टर-3 की सड़कों का निर्माण कार्य बिना किसी देरी के तुरंत शुरू और पूरा करवाया जाए।

उन्होंने कहा की शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो सड़कें अधूरी हैं, उन्हें तुरंत पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। अगर किसी ठेकेदार या अधिकारी ने लापरवाही बरती, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप

बबीता वर्मा
|
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव दौरखी में पुरानी रंजिश ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हथियारों से लैस दर्जनभर लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल...
Continue Reading

पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्य...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading
Advertisement

Trending