नूंह | कल होगा ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ : संपत्ति पंजीकरण के साथ स्वतः होगा नामांतरण

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त अखिल पिलानी
ऑटो म्यूटेशन सिस्टम और पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह | जिले की सभी तहसीलों एवं उप-तहसीलों में राजस्व सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑटो म्यूटेशन सिस्टम तथा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 का शुभारंभ किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 जून, मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ करेंगे।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा आमजन में इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल, त्वरित एवं नागरिक हितैषी बनाना है, ताकि लोगों को सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के प्राप्त हो सके।

उपायुक्त ने बताया कि ऑटो म्यूटेशन सिस्टम लागू होने के बाद संपत्ति के पंजीकरण के साथ ही नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया स्वतः प्रारंभ हो जाएगी। इससे म्यूटेशन कार्य में लगने वाला समय कम होगा तथा नागरिकों को बार-बार राजस्व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व अभिलेखों को समय पर अद्यतन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्रेशन 2.0 के माध्यम से संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बनाया जा रहा है। इस प्रणाली के तहत दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन प्रक्रिया और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुविधाजनक एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ कागजी कार्यवाही में कमी आएगी तथा प्रशासनिक दक्षता में भी वृद्धि होगी।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि डिजिटल तकनीकों के उपयोग से राजस्व विभाग की सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुगमता सुनिश्चित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं तथा नागरिकों को इसके लाभों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्य...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Continue Reading
Advertisement

Trending