नूंह। पुरानी रंजिश में आधी रात घर पर धावा : परिवार पर जानलेवा हमला | तीन घायल | नकदी और जेवर लूटने का आरोप

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य
नूंह में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल परिवार के सदस्य

नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव दौरखी में पुरानी रंजिश ने रविवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हथियारों से लैस दर्जनभर लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने हमलावरों पर मारपीट के साथ लाखों रुपये की नकदी, सोने की हंसली और मोबाइल फोन लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित यूनुस ने बताया कि उनका गांव से बाहर अकेला मकान है और वे बकरी पालन का काम करते हैं। रविवार रात करीब 12 बजे वह परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों, फरसों और अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया।

हमले में 60 वर्षीय यूनुस का एक पैर टूट गया, जबकि उनके 23 वर्षीय बेटे जुबेर का भी पैर फ्रैक्चर हो गया। उनकी बेटी सायवना का हाथ टूट गया और दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यूनुस का आरोप है कि हमलावर उनकी बेटी के गले से सोने की हंसली, पशुओं की बिक्री से मिले करीब 3.50 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके परिवार पर हमला कर चुके हैं और लगातार धमकियां देते रहे हैं।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष से फोन पर संपर्क किया गया है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
पलवल |  एक और जहां बेटा बेटी एक समान की बात समाज में कहीं जा रही है वहीं दूसरी ओर दहेज के दानव आज भी भूखे भेड़ियों की तरह थमते नजर नहीं आ रहे इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल में कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने ससुराली जनों पर दहेज एवं अन्य अत्य...
Continue Reading

पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी : उड़ती धूल और रुके कार्य से स्थानीय लोग परेशान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
राधेश्याम कॉलोनी में अधूरी सड़क और उड़ती धूल का दृश्य
पलवल | राधेश्याम कॉलोनी में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों के कारण सड़कों पर उड़ रही धूल के चलते लोग होने लगे परेशान अधिकारियों से कई बार लगा चुके हैं गुहार नहीं हो रही है सुनवाई | दिखाई दे रहा है यह नजारा राधेश्याम कॉलोनी का है जहां लगभग तो करोड रु...
Continue Reading

रेवाड़ी | पुलिस की जनजागरूकता मुहिम : डीएसपी संजीव बल्हारा ने नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक | सीसीटीवी लगाने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
सुभाष पार्क में लोगों को संबोधित करते डीएसपी संजीव बल्हारा
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाई जा रही विशेष जागरूकता मुहिम के तहत आज सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
Continue Reading
Advertisement

Trending