रेवाड़ी | थाना प्रभारियों ने मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक : सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों पर दिया जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा
रेवाड़ी में थाना प्रभारियों की सुरक्षा बैठक में उपस्थित ग्रामीण
रेवाड़ी में थाना प्रभारियों की सुरक्षा बैठक में उपस्थित ग्रामीण

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों ने क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण पर भी चर्चा की गई।

रोहड़ाई, कोसली, जाटूसाना और बावल थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर अपराधों की जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए। साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

बैठक में थाना प्रभारियों ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गांवों में ठीकरी पहरा लगाने और उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरे बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में शरारती तत्वों, नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी सूचनाओं पर पुलिस त्वरित और सख्त कार्रवाई करेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | पुलिस की साइबर सेल का सराहनीय कार्य : 103 गुम मोबाइल फोन ढूंढकर असली मालिकों को लौटाए

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। पुलिस की साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पिछले एक माह के दौरान 103 मोबाइल फोन तलाश किये हैं। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त अपराध (डीसीपी क्राइम) राजे...
Continue Reading

नूंह | बड़कली चौक पर जाम और जलभराव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन : अवैध पार्किंग पर चलेगा चालान का डंडा

बबीता वर्मा
|
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
बड़कली चौक का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी
नूंह | जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर जाम, जलभराव और अतिक्रमण की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश द...
Continue Reading

फतेहाबाद | ACB ने ASI तलविंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा : बिचौलन महिला भी काबू

राजेश भाम्भू
|
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
भटटू थाना, जहां पर एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा
फतेहाबाद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। टोहाना के बाद अब भट्टू थाना क्षेत्र में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एसीबी जींद की टीम ने भट्टू थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) तलविंद्र कौर को 35...
Continue Reading
Advertisement

Trending