ज़िला
अटेली | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 78 गर्भवतियों की जांच : 28 हाई रिस्क चिन्हित
अटेली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली में विशेष गर्भवती महिला जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिनमें से 28 महिलाओं को उच्च जोखिम गर्भावस्था श्रेणी में चिन्हित किया गया। वहीं 24 गर्भवती महिलाओं ने पहली बार शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया और स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सांगवान ने 41 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की।
इसके अलावा लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. तनेजा एवं डॉ. हिमांशी ने गर्भवती महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। लैब तकनीशियन वरुण द्वारा सभी जरूरी लैब परीक्षण किए गए। जबकि महिला स्वास्थ्य कर्मियों एवं एमपीएचडब्ल्यू ने एएनसी पंजीकरण और रिकॉर्ड से संबंधित कार्यों को पूरा किया। शिविर के सफल आयोजन में क्षेत्र की एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रेरित कर शिविर तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग दिया।
इस मौके पर डॉ. धर्मेन्द्र सांगवान ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध कराना है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित जांच करवाने और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
अटेली | कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग : सुरेंद्र पटवा ने सरकार से सख्त कदम उठाने को कहा
अटेली | तीसरी पीढ़ी के सैनिक हवलदार मनोज कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार : गांव चंदपुरा में छाया मातम
अटेली | जलभराव से ग्रामीण परेशान : बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन | गंदे पानी की निकासी की मांग
-
सतनाली3 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली3 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली5 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी8 hours agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री