ज़िला
अटेली। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सेना को किया नमन : अटेली में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
अटेली। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अटेली स्थित प्रदीप सराय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा के कार्यालय पर भारतीय सेना के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय सेना के वीर जवानों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना देश की आन, बान और शान है, जो हर परिस्थिति में देशवासियों की रक्षा के लिए समर्पित रहती है।
प्रदीप सराय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सेना के सम्मान और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और राष्ट्रप्रेम से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों में उत्साह का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में तालियां बजाकर वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया तथा भारतीय सेना के उज्ज्वल भविष्य और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण जांगड़ा, चंद्रहास आर्य , विष्णु सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अटेली। ताजपुर की वंशिका ने दिखाई अद्वितीय प्रतिभा : आंखों पर पट्टी बांधकर लिखने-पढ़ने का कर दिखाया कमाल
अटेली। बसपा ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन : धरने पर पहुंचकर जताई एकजुटता | सरकार से मांगें पूरी करने की अपील
अटेली। चौकीदारों ने बीडीपीओ कार्यालय में सौंपा ज्ञापन : वेतन व भत्तों की उठाई मांग | लंबित सुविधाएं जल्द देने की चेतावनी
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद