यमुनानगर। AI टूल्स के लिंक से सावधान : फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स का जाल | साइबर ठगी से बचने की अपील

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल।

यमुनानगर। जिला पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और फर्जी वेबसाइट्स के खतरे को लेकर आमजन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने लोगों से अपील की है कि वे एआई टूल्स या इंटरनेट पर दिखाई देने वाले किसी भी लिंक पर बिना सत्यापन किए भरोसा न करें।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियों ने फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। कई बार ये नकली वेबसाइट्स एआई आधारित सर्च टूल्स के परिणामों में भी दिखाई दे सकती हैं, जिससे लोग भ्रमित होकर उन पर क्लिक कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि साइबर ठग नामी कंपनियों और ब्रांड्स की हूबहू दिखने वाली वेबसाइट्स तैयार कर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स का लालच देते हैं। इनका मकसद लोगों से ऑनलाइन भुगतान करवाना और उनकी बैंकिंग व व्यक्तिगत जानकारी चुराना होता है।

एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी इंटरनेट पर बड़ी मात्रा में नकली कंटेंट और क्लोन वेबसाइट्स अपलोड कर देते हैं, जिससे कई बार एआई सिस्टम भी भ्रामक स्रोतों को सही मान लेते हैं। इस प्रकार की गतिविधि को ‘एआई पॉइजनिंग’ कहा जाता है, जो वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही है।

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ऑनलाइन खरीदारी से पहले वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से जांचें और केवल आधिकारिक डोमेन जैसे .com, .in या .co.in पर ही भरोसा करें। यदि वेबसाइट के पते में अतिरिक्त अक्षर, गलत स्पेलिंग या संदिग्ध शब्द दिखाई दें तो सतर्क रहें। साथ ही 70 से 90 प्रतिशत तक की भारी छूट वाले ऑफर्स की सत्यता की भी जांच अवश्य करें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी उत्पाद की खरीदारी के लिए संबंधित ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्वयं जाकर ही ऑर्डर करें। किसी एआई टूल, विज्ञापन या अज्ञात लिंक के माध्यम से सीधे भुगतान करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। 70 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : दूसरा आरोपी अब भी फरार

बबीता वर्मा
|
नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ कथित मारपीट और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला पुत्र असरु को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि मामले का दूसरा आरोपी अ...
Continue Reading

यमुनानगर। सरकारी छुट्टियों में भी खुले रहेंगे निगम कार्यालय : 100% ब्याज माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए मेयर सुमन बहमनी का बड़ा फैसला | 30 जून अंतिम तिथि

राजीव मेहता
|
27, 28 व 29 जून को एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर आदेश जारी करती मेयर सुमन बहमनी।
27, 28 व 29 जून को एनडीसी व प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने को लेकर आदेश जारी करती मेयर सुमन बहमनी।
यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स धारकों को एकमुश्त बकाया टैक्स जमा करवाने पर दी जा रही 100 प्रतिशत ब्याज माफी योजना का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। करदाताओं को टैक्स जमा करने और एनडीसी संबंधित स...
Continue Reading

रेवाड़ी | कुंडल में विकास कार्यों का शुभारंभ : जिला प्रमुख मनोज यादव ने भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन कर ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात | सबमर्सिबल योजना से जल सुविधा भी होगी मजबूत

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी कुंडल गांव में भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन करते जिला प्रमुख मनोज यादव
रेवाड़ी कुंडल गांव में भवन शिलान्यास और सड़क उद्घाटन करते जिला प्रमुख मनोज यादव
रेवाड़ी | क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने मंगलवार को गांव कुंडल में बाबा हनुमानदास भवन का शिलान्यास किया तथा कुंडल से बघराना मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र मे...
Continue Reading
Advertisement

Trending