रेवाड़ी | बातों में उलझाकर फौजी की पत्नी से 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवाए : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| हरियाणा

रेवाड़ी | शहर में दिनदहाड़े ठगी और सम्मोहन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों ने कथित तौर पर बातों में उलझाकर और सम्मोहित कर सेना से सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी के कानों से करीब 12 ग्राम सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने कुंडल वापस दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गांव गिन्दोखर निवासी कुसुमलता 18 जून की सुबह दांतों के उपचार के लिए अस्पताल आई थीं। दवा लेने के बाद वह बाजार में सामान खरीदने चली गईं। इसी दौरान एक युवक उनसे मिला और खुद को नौकरी से निकाला गया कर्मचारी बताते हुए धारूहेड़ा जाने के लिए मदद मांगने लगा। महिला ने पहले उसे 20 रुपये दिए और बस स्टैंड जाने की सलाह दी। युवक ने दिल्ली जाने की बात कही तो महिला ने उसे 500 रुपये और दे दिए।

रेवाड़ी में सोने के कुंडल ठगी मामले के संदिग्ध युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते हुए

रेवाड़ी में सोने के कुंडल ठगी मामले के संदिग्ध युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते हुए

 

महिला के अनुसार इसके बाद भी युवक उसके साथ चलता रहा। कुछ देर बाद एक दूसरा युवक वहां पहुंचा और बातचीत के दौरान रूमाल झटकने लगा। महिला का आरोप है कि इसके बाद वह उनकी बातों में इस कदर उलझ गई कि जो कहा गया वही करती चली गई। आरोपियों ने उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर एक कपड़े में रख दिए और उसे उसके ही थैले में डाल दिया।

कुछ देर बाद जब महिला पानी पीने गई और वापस लौटी तो दोनों युवक वहां से गायब थे। थैले की जांच करने पर कुंडलों की जगह केवल एक रूमाल और उसमें रखा 10 रुपये का नोट मिला। तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

घटना के बाद महिला ने गोकल गेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह जिला सचिवालय पहुंची और उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। महिला का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पीड़िता ने कहा कि जब देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक के परिवार के सदस्य ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

गोकल गेट चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | शराब की पेटियां गायब होने पर इंस्पेक्टर पर केस दर्ज : फतेहाबाद SP ने ASP को सौंपी जांच

राजेश भाम्भू
|
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। जो इस पूरे मामले की जांच करेगी।
फतेहाबाद | मालखाने से शराब की पेटियां गायब होने के मामले में सदर थाने के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी निकिता खट्‌टर ने पूरे सदर थाने को ही तबदील कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआई...
Continue Reading

नूंह | गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील : वायरल वीडियो से मचा बवाल | पुलिस ने शुरू की जांच

बबीता वर्मा
|
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बैठकर रील बनाने का वीडियो वायरल।
नूंह | जिले के ऐतिहासिक गांधी ग्राम घासेड़ा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने जिलेभर में चर्चा और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो और तस्वीर में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ...
Continue Reading

नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला

बबीता वर्मा
|
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रवा के पास बने एक अवैध कट ने शुक्रवार को फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कच्चे रास्ते से यू-टर्न ले रहे एक लंबे कंटेनर के कारण पीछे से आ रहे कई वाह...
Continue Reading
Advertisement

Trending