ज़िला
नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री द्वारा नारनौल क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सभी लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण किसी भी विकास कार्य में देरी नहीं होनी चाहिए और सभी प्रोजेक्ट तेजी से पूरे किए जाएं।

स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए उपायुक्त ने शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और कचरा निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड स्तर पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों से समय पर कचरा उठाया जाए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
बैठक में नगर परिषद की वित्तीय स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को बजट का पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की बात कही।

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने लोक शिकायत निवारण प्रणाली को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लिया जाए और समस्याओं का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा आगामी विकास और सार्वजनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नगर आयुक्त रणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल। सेका गाँव में निर्जला एकादशी पर अनूठी पहल : युवा शक्ति फाउंडेशन और ग्रामवासियों ने राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा बादाम शेक
नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात
नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा