अटेली | गुजरवास के श्री जोतराम धाम में 11 दिवसीय 51 धुनों की तपस्या का भव्य समापन : विशाल भंडारा और रात्रि जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गांव गुजरवास स्थित श्री जोतराम धाम मंगलवार को आस्था, भक्ति और श्रद्धा के अनूठे संगम का साक्षी बना। धाम के सेवादार बिल्लू भगत द्वारा गांव समाज के कल्याण हेतु की जा रही 51 धुनों की 11 दिवसीय कठोर तपस्या का मंगलवार को विधि-विधान पूर्वक समापन हो गया। तपस्या की पूर्णाहुति पर श्री निरंजन नाथ, गुरु भभुता सिद्ध एवं श्री जोतराम भगवान के निमित्त विशाल भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्लू भगत ने 11 दिनों तक प्रतिदिन 51 धुनों के बीच अखंड तपस्या की है। तपस्या के दौरान धाम परिसर में सुबह-शाम भक्तों का तांता लगा रहा। मंगलवार को प्रातः 10:15 बजे से शुरू हुआ भंडारा प्रभु इच्छा तक चलता रहा। भंडारे में गुजरवास सहित कटकई, मोहम्मदपुर, भौड़ी, सिलारपुर तथा कलवाड़ी इत्यादि गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने पूरी तन्मयता से श्रद्धालुओं की सेवा की।

रात्रि को गुरु जसवन्त भाटी के आशीर्वाद से ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ भव्य जागरण का शुभारंभ हुआ। देर रात तक चले जागरण में सुनिल लाडवी, पुष्पा पांचाल तथा धीरू गुजरवासिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तजन भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान धाम परिसर बाबा जोतराम तथा गुरु गोरखनाथ के जयकारों से गूंजायमान रहा।

धाम के सेवादार बिल्लू भगत ने बताया कि यह सब गुरु महाराज की कृपा व श्रद्धालुओं के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी भजन गायकों, सेवादारों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमित भगत, बनवारी लाल, पंकज कलवाड़ी, रामनिवास, पूर्व सरपंच ताराचंद, जातिश भारद्वाज, सत्यदेव सुजानपुरा, अमीलाल शर्मा, पवन गढ़ी, जितेंद्र नांगल जमालपुर, सुभाष दुबलाना एवं विक्रम बेरली सहित क्षेत्र के अनेक भक्तगण एवं साधु संत मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। नावदी की बेटी ज्योति यादव का भव्य सम्मान : बीपीएससी में पंचायत राज अधिकारी बनने पर गांव ने किया गौरवपूर्ण स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव के बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) में पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने पर गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने बेटी क...
Continue Reading

अटेली | पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ऐलान : जल्द होगा जोरदार प्रदर्शन | महेंद्र सिंह राता ने सरकार पर साधा निशाना

जितेंद्र सोलंकी
|
महेंद्र सिंह राता।
महेंद्र सिंह राता।
अटेली | पेपर लीक की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने कहा कि अटेली में जल्द ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।पेपर लीक सिर्फ एक पर...
Continue Reading

अटेली। तेज अंधड़ से बिजली व्यवस्था चरमराई : बजाड़ फीडर क्षेत्र में 20 से अधिक खंभे टूटे | 18 घंटे की मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। मंगलवार को अचानक तेज़ हवा के साथ आएं अंधड़ के कारण मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हुआ। जानकारी के अनुसार बाद में हुईं बरसात से मौसम में बदलाव हुआ लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई लेकिन अंधड़ से बिजली सप्लाई काफी समय तक बाधित रही...
Continue Reading
Advertisement

Trending