ज़िला
फतेहाबाद | जमीन विवाद में हत्या का मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार : ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप
फतेहाबाद | थाना सदर रतिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमीन विवाद को लेकर हुए हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को चंद घंटों में काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि मानसा (पंजाब) के गांव मियां निवासी अमृतपाल कौर पत्नी सुखदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार 22 जून को विवादित जमीन पर कार्य के दौरान आरोपी पक्ष हथियारों सहित मौके पर पहुंचा और झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि सुखविंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर मौके पर आया तथा शिकायतकर्ता के भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। झगड़े के दौरान लोहे की रॉड, पाइप व डंडों से हमला किया गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे लालांवाली निवासी परमजीत सिंह पुत्र बुध सिंह की मृत्यु हो गई तथा अमृतपाल कौर भी घायल हुईं।
पुलिस ने शिकायत एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग संख्या 145 दिनांक 23.06.2026, धारा 190, 191(2), 115(2), 109 व 103 बीएनएस के तहत थाना सदर रतिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंद घंटों में काबू कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश एवं जांच जारी है।
रेवाड़ी | वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी : गुजरात से आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद | इलेक्ट्रिक स्कूटर डीलरशिप दिलाने के नाम पर रुपये 6.52 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना NIT ने दो आरोपी दबोचे | बैंक खातों के जरिए पहुंची रकम
फरीदाबाद | ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर रुपये 90,430 की साइबर ठगी : ग्वालियर से खाताधारक गिरफ्तार
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री