ज़िला
फरीदाबाद | इलेक्ट्रिक स्कूटर डीलरशिप दिलाने के नाम पर रुपये 6.52 लाख की साइबर ठगी : साइबर थाना NIT ने दो आरोपी दबोचे | बैंक खातों के जरिए पहुंची रकम
फरीदाबाद | साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए 24 जून को खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रिंस गुप्ता तथा तेजस कुमार, निवासी बरखेड़ा, भोपाल (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तेजस कुमार को भोपाल तथा प्रिंस गुप्ता को लालगंज, उ.प्र. से काबू किया है। तेजस को जेल भेज दिया गया है वहीं प्रिंस को 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार जीवन नगर-2, गौच्छी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2026 को उसने गूगल पर Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप संबंधी जानकारी खोजी थी और एक वेबसाइट पर उसने डीलरशिप के लिए आवेदन किया। फिर 21 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसे गुरुग्राम में Ather डीलरशिप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
ठगों ने ई-मेल के माध्यम से डीलरशिप आवेदन फॉर्म भेजा। ठगों ने प्रोसेस फीस, एनओसी तथा अन्य औपचारिकताओं के नाम पर विभिन्न किश्तों में धनराशि जमा कराने को कहा गया और उसने 28 जनवरी को प्रोसेस फीस के नाम पर रुपये 1.77 लाख तथा 30 जनवरी को एनओसी के नाम पर रुपये 4.75 लाख ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद ठगों ने लाइसेंस अप्रूवल के नाम पर रुपये 10.50 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की। जिस पर उसको धोखाधड़ी का संदेह हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि तेजस कुमार बैंक खाता खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी की राशि के रुपये 4,75,000 जमा हुए थे। वहीं आरोपित प्रिंस गुप्ता ने तेजस का बैंक खाता और उससे संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर कोरियर के माध्यम से आगे साइबर ठगों तक पहुंचाए थे। दोनों एक ही क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी पहचान क्रिकेट खेलने के दौरान हुई थी। प्रिंस ने तेजस को कमीशन का लालच देकर उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाने के लिए तैयार किया। प्रिंस ने तेजस के नाम पर कुल पांच बैंक खाते खुलवाए थे, जिनकी बैंकिंग किट और दस्तावेज साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे।
रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
सतनाली7 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री