ज़िला
नूंह। दादी की झूठी मौत का बहाना पड़ा भारी : नूंह के एएसआई को एसपी ने किया निलंबित
नूंह। पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने तावडू सदर थाना में तैनात एएसआई अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी से छुट्टी लेने के लिए परिजन के निधन का हवाला दिया, लेकिन बाद की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया।
आदेश के अनुसार एएसआई ने 8 जून को अपनी दादी के निधन की सूचना देकर घर जाने की अनुमति ली थी और अगले दिन लौटने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आए। कई दिनों तक थाना प्रभारी लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे, मगर उनका मोबाइल कभी बंद मिला तो कभी कॉल का जवाब नहीं मिला। आखिरकार 19 जून को वह ड्यूटी पर लौटे।
विभागीय जांच में सामने आया कि एएसआई ने बीमारी का कारण बताया, जबकि मोबाइल से मिली तस्वीरों और अन्य डिजिटल सामग्री से उनके परिवार के साथ यात्रा पर होने के संकेत मिले। जांच में यह भी पाया गया कि जिस महिला के निधन का हवाला देकर छुट्टी ली गई थी, वह उनकी वास्तविक दादी नहीं थीं। सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट भी जांच के दायरे में आ गईं।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एएसआई के पास कई जांच फाइलें और शिकायतें लंबित थीं, जिससे मामलों के निस्तारण में देरी हो रही थी। इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए एसपी डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें तत्काल निलंबित कर नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नूंह को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता, गलत जानकारी देकर छुट्टी लेने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज
फरीदाबाद | फर्जी CBI अधिकारी बनकर रुपये 8.22 लाख की साइबर ठगी : USDT में कन्वर्ट कर विदेश भेजी रकम | साइबर थाना NIT ने एक आरोपी को दबोचा
यमुनानगर | नौकरी का झांसा देकर ठगी : पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
-
सतनाली5 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली5 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल1 day agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा