नूंह। नोटों की नकली नवाबी पर नूंह पुलिस का शिकंजा : किराये की करोड़ों की मालाओं का काला खेल अब रडार पर

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह पुलिस ने शादियों में नोटों की करोड़ों की मालाओं के प्रदर्शन और किराये के कारोबार पर सख्त निगरानी की चेतावनी दी।
नूंह पुलिस ने शादियों में नोटों की करोड़ों की मालाओं के प्रदर्शन और किराये के कारोबार पर सख्त निगरानी की चेतावनी दी।

नूंह। मेवात क्षेत्र में शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों में करोड़ों रुपये की नकदी और सोने जैसी मालाओं का दिखावा करने वालों पर अब नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने साफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किराये पर करोड़ों की नोटों की मालाएं उपलब्ध कराकर झूठी शान दिखाने का खेल अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नूंह पुलिस की सख्ती, किराये की करोड़ों की नोटों की मालाओं के कारोबार पर कार्रवाई की चेतावनी

नूंह पुलिस की सख्ती, किराये की करोड़ों की नोटों की मालाओं के कारोबार पर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस के अनुसार हाल के समय में शादियों में नोटों की भारी-भरकम मालाएं पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और खुद को रसूखदार साबित करने की होड़ तेजी से बढ़ी है। कई मामलों में किराये पर नकदी और आभूषण जैसी मालाएं उपलब्ध कराने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जो अवैध तरीके से मोटी कमाई कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह केवल दिखावे तक सीमित नहीं बल्कि काले धन, टैक्स चोरी और संदिग्ध लेन-देन को बढ़ावा देने वाला गंभीर मामला है।

झूठी शान के लिए नोटों की मालाएं पहनने वालों पर पुलिस की नजर, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के संकेत।

झूठी शान के लिए नोटों की मालाएं पहनने वालों पर पुलिस की नजर, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के संकेत।

नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना हिसाब-किताब भारी नकदी का प्रदर्शन करने वालों से जवाब मांगा जाएगा और आय के स्रोत की जांच की जाएगी। साथ ही किराये पर करोड़ों की माला देने वाले लोगों और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के दिखावे से युवाओं में गलत संदेश जा रहा है और मेहनत की बजाय अवैध पैसे की चमक को सफलता का प्रतीक बताया जा रहा है।

मेवात की पहचान मेहनत, ईमानदारी और भाईचारे से है, न कि शादी समारोहों में नोटों की मालाएं लटकाकर फर्जी बादशाहत दिखाने से।

नूंह पुलिस ने दो टूक कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस बनी हादसे की वजह : स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 3 कारों को मारी टक्कर | गर्भवती महिला समेत कई घायल

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | जिले के गांव चाँदावास के पास रेवाड़ी-बेरली रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार सरकारी जीवनदायनी एम्बुलेंस स्पीडब्रेकर पर अनियंत्रित होकर आगे चल रही तीन कारों से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों कारें बुरी तरह ...
Continue Reading

दिल्ली | मिडल ईस्ट संकट पर उद्योग जगत के साथ खड़ी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारिक संगठनों को दिया हर संभव सहयोग का भरोसा

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिडल ईस्ट में आए संकट का इंडस्ट्री विशेषकर आयात निर्यात पर गहरा प्रभाव पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विषय पर अपनी चिंता जाहिर कर चुके है। संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार व्यवसाईयों...
Continue Reading

दिल्ली | जापानी निवेशकों को हरियाणा में निवेश का न्योता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले- भारत-जापान साझेदारी से बनेगा स्मार्ट और ग्रीन भविष्य

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्मानपूर्वक स्वागत करते आयोजक।
दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मा...
Continue Reading
Advertisement

Trending