नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।

नारनौल। बापडोली गांव में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली।

भवन का उद्घाटन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशिबाला ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही परिसर में निशुल्क आयुर्वेद वृद्धावस्था चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 44 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में डॉ. मनीषा शर्मा ने सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिए। जांच के बाद मरीजों को वात, पित्त, कफ सहित वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. शशिबाला ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन शुरू होने से अब ग्रामीणों को घर के नजदीक ही बेहतर और सुलभ आयुष स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग केवल उपचार पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन का आधार हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे योग और आयुर्वेद को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें ताकि निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुर्वेद फार्मासिस्ट डॉ. विजय सिंह, योग सहायक उमेद सिंह, योग प्रशिक्षक कुंतल, सुमेर सिंह और संजय सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशा वर्करों ने भी पंजीकरण और व्यवस्था में सहयोग किया।

कार्यक्रम में सरपंच राकेश कुमार, पूर्व सरपंच राजबीर ग्रेवाल सहित अनेक ग्रामीण गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नारनौल। महेन्द्रगढ़ जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त...
Continue Reading

नारनौल। साइबर जागरूकता एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन : साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान | नारनौल में पुलिस ने दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना नारनौल ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और स...
Continue Reading

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending