मातृत्व अभियान कैंप में 65 गर्भवती महिलाओं की जांच : 22 हाई रिस्क चिन्हित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कैंप

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।
अटेली स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए।

मंडी अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच कैंप में पहले दिन 65 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जबकि 23 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। इस दौरान 22 महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। कैंप में महिलाओं को एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच लेडी डॉक्टरों द्वारा की गई। डॉ. हिमांशी और डॉ. तनेजा ने बताया कि जांच के दौरान कई महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी और खानपान से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनके लिए उन्हें संतुलित आहार और नियमित योग की सलाह दी गई।

इस कैंप में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे पहले जहां महिलाओं को अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता था, अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिल रही है। यह सुविधा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से संभव हो पाई है।

प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सागवान ने बताया कि मातृत्व स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसे कैंप हर महीने आयोजित किए जाते हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने से महिलाओं को विशेष लाभ हुआ है और भविष्य में भी ऐसे कैंपों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इस कैंप के सफल आयोजन में एएनएम, लैब टेक्नीशियन, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | वेद वाटिका में 21 दिवसीय योग शिविर जारी : ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
गुजरवास की वेद वाटिका में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते ग्रामीण।
अटेली । गांव गुजरवास स्थित वेद वाटिका में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का संचालन कर्ण चौहान ने किया । विशिष्ट अतिथि रीतू गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय प्राचीन पद्धति है जो विश्व को सेहत का रा...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

अटेली | गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव का सम्मान : राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने किया भव्य स्वागत

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली मंडी में राष्ट्रीय जनसेवा मंडल अध्यक्ष पवन बाछौदिया एवं गणमान्य जन ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते हए।
अटेली |  नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल अटेली मंडी की छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान म...
Continue Reading
Advertisement

Trending