नारनौल। साइबर जागरूकता एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन : साइबर ठगी और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान | नारनौल में पुलिस ने दिया संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नारनौल। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना नारनौल ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइबर राहगीर रैली का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और सभी उपस्थित लोगों से पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

यह रैली साइबर थाना नारनौल से शुरू होकर महावीर चौक तक निकाली गई, जिसमें एएसपी फैजल खान व अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति संबंधी संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित कर आमजन को साइबर ठगी से बचाव तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, लॉटरी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी करने का प्रयास करते हैं। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। बापडोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन : 44 बुजुर्गों ने निशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में लिया स्वास्थ्य लाभ | ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।
बापडोली में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का उद्घाटन करती डॉ शशि बाला।
नारनौल। बापडोली गांव में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। जिला आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। भवन का उद्घाटन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श...
Continue Reading

नारनौल। समाज कल्याण विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नशा न करने की शपथ दिलाते आयोजक।
नारनौल। महेन्द्रगढ़ जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्त...
Continue Reading

नारनौल | मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण : एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत भवन में 70-नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक पंजीयन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending