ज़िला
महेंद्रगढ़ | सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़ : 189 रोगियों की हुई जांच
महेंद्रगढ़ | सैनी सभा में बुधवार को आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में अप्रत्याशित संख्या में रोगी पहुंचे। मुख्य अतिथि कमल सैनी द्वारा निशुल्क कैंप का फीता काटकर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद द्वारा वैल्टन हॉस्पिटल जयपुर के सहयोग से आयोजित घुटना प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर में बुधवार को भारी संख्या में रोगियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

महेंद्रगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि।
कैंप के प्रारंभ में डॉक्टर संदीप यादव द्वारा बड़ी एलइडी स्क्रीन पर रोगियों को घुटने में खराबी होने के कारण, बचाव, सावधानियां एवं उपचार के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ यादव ने बताया कि अधिकतर मामलों में रोगी अगर सावधानी रखें तो प्रारंभिक अवस्था में ही उचित उपचार के द्वारा हम अपने घुटनों की सुरक्षा कर सकते हैं और घुटना प्रत्यारोपण से बचा जा सकता है।डॉ संदीप यादव और उनकी टीम ने 189 रोगियों की बीपी, शुगर के साथ-साथ बीएमडी सहित 2310 रुपए की विभिन्न जांचें निःशुल्क कीं।
भारत विकास परिषद के संपर्क प्रमुख रमेश टांक ने मंच से भारत विकास परिषद और सैनी क्षत्रिय सभा द्वारा आम लोगों के हित के लिए किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी बताया जिसकी सभी लोगों ने और डॉक्टर संदीप यादव ने तारीफ की।

शिविर में रोगियों की जांच करते डॉ. संदीप यादव और उनकी टीम।
सैनी क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी, उप प्रधान महादेव प्रसाद सैनी,सचिव होशियार सिंह सैनी, खजांची दुष्यंत कुमार सैनी ने संयुक्त बयान में बताया कि हमारा कैंप काफी सफल रहा और जनमानस की सेवा करके पूरी सैनी क्षत्रिय सभा गर्व और संतुष्टि महसूस कर रही है। कैंप के दौरान रामनिवास सैनी, काशीराम सैनी, दिनेश सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, संजय कुमार सैनी, विनोद कुमार सैनी, कृष्ण कुमार सैनी राधेश्याम सैनी, अभे सिंह पीटीआई आदि सैनी समाज के अनेक लोगों ने पूरा सेवा कार्य व्यवस्थित रूप से बनाए रखा।

स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रतनलाल माधोगढ़िया, संरक्षक विश्वनाथ मिश्रा, जिला समन्वयक भरत खुराना,महिला संयोजिका रीना बंटी, रतिराम टांक,सचिव रामगोपाल मित्तल, हरिराम खन्ना, डॉ भंवर सिंह कसाना, इंद्र लाल शर्मा, नीरज मित्तल, सुरेंद्र बंटी, विजेंद्र सिंह, सोनू प्रजापति, ज्ञानी राम, अमित भार्गव, सुभाष गुप्ता, मुकेश मेहता, दलीप गोस्वामी,पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य सुबह से दोपहर बाद तक व्यवस्था संभालने सहित सेवा कार्यों में लग रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संदीप यादव और उनकी टीम को दोनों संस्थाओं की तरफ से सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया। डॉ संदीप यादव ने सैनी क्षत्रिय सभा और भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का कैंप अभूतपूर्व रहा और निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नारनौल। डीसी अनुपमा अंजली ने ली नशा मुक्त भारत अभियान व एनकॉर्ड की समीक्षा बैठक : टॉप 10 नशा तस्कर और हॉटस्पॉट रहेंगे निगरानी में
महेंद्रगढ़ | योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता : जांजरियावास योगशाला में प्रतिभाओं ने दिखाया दम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन
नांगल चौधरी | योग और खेल एक दूसरे के पूरक : निरंतर अभ्यास से एकाग्र होता है मन-डॉ. ललित मोहन जोशी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल2 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 415 KM पैदल सफर पूरा कर पहुंचे टीटू : नांगल कालिया में चोटी आला ने डीजे से किया स्वागत
-
नारनौल1 day agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की