नांगल चौधरी | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां : विभागीय जांच के निर्देश

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रेवाड़ी और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के 14 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (डब्ल्यूसीडीपीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्र बंद मिले, कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं अनुपस्थित मिलीं, स्टॉक एवं उपस्थिति रजिस्टर अधूरे पाए गए, जबकि कुछ केंद्रों पर पोषाहार के चावल और आटे में कीड़े मिलने जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं।

निरीक्षण एक्सईएन पंचायती राज विभाग, नारनौल रमेश कुमार की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूदगी में किया गया। संयुक्त टीम ने सिरोही बहाली, अकबरपुर, तोताहेड़ी, कोजिंदा, कारोता, इस्लामपुरा, नांगल श्यालू, ताजीपुर, मंढाणा, खानपुर, भोजावास, मोहनपुर तथा नांगल चौधरी के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की।

जांच के दौरान अधिकांश केंद्र निरीक्षण के समय बंद मिले और संबंधित कर्मचारियों को मौके पर बुलाना पड़ा। कई केंद्रों पर स्टॉक रजिस्टर एवं हाजिरी रजिस्टर अधूरे मिले, जबकि कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड उपलब्ध ही नहीं कराया गया। कारोता, ताजीपुर और मंढाणा केंद्रों पर पोषाहार के चावल एवं आटे में कीड़े पाए गए। हालांकि अधिकांश केंद्रों पर उपलब्ध पोषाहार निर्धारित वैधता अवधि के भीतर मिला।

संयुक्त टीम ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यालय में 14 कर्मचारियों के विरुद्ध 8 कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि तीन कर्मचारी बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण रिपोर्ट में संबंधित सुपरवाइजरों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं।

एक्सईएन पंचायती राज विभाग, नारनौल रमेश कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिन केंद्रों पर अनियमितताएं और खामियां मिली हैं, उनकी विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनती होगी, वह संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध की जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | सड़कों पर दौड़ती मौत : ओवरलोड वाहनों का आतंक | बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रक | जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल

रामचन्द्र सैनी
|
नांगल चौधरी। दक्षिण हरियाणा के नांगल चौधरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र की सड़कों पर क्षमता से कई गुना अधिक भार लेकर दौड़ रहे ट्रक और डंपर आम लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इतना ही नहीं, कई वाहन बिना न...
Continue Reading

नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : सुपरवाइजरों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित | एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए सुपरवाइजरों और बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एसडीएम उदय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एस...
Continue Reading

नांगल चौधरी | निर्जला एकादशी पर लगीं छबीलें : श्रद्धालुओं ने किया जल सेवा का पुण्य कार्य

मंजीत सोनी
|
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
निर्जला एकादशी के अवसर पर नांगल चौधरी में राहगीरों को ठंडा जल और शरबत वितरित करते श्रद्धालु।
नांगल चौधरी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर छबीलें लगाकर राहगीरों को ठंडा जल, शरबत एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए। भीषण गर्म...
Continue Reading
Advertisement

Trending