यमुनानगर | गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया : एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया योगाभ्यास

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

योग सत्र के दौरान छात्राओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और योग के महत्व से अवगत कराना था।

इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं को बताया गया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं ने अपने दैनिक जीवन में नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवन का आधार है।

एनएसएस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने गत 24 जून को रेवाड़ी के रेलवे चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या क...
Continue Reading

रेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित अपने पैतृक गांव बूढ़पुर में अपने पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राव मोहर सिंह की स्मृति में बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ...
Continue Reading

यमुनानगर | स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत मेयर और पूर्व मेयर ने सफाई मित्रों संग थामी झाड़ू : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत शहर को सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। विशेष सफाई अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नग...
Continue Reading
Advertisement

Trending