यमुनानगर | हाइडल विभाग के रास्ते पर माइनिंग को लेकर टकराव : एक्सईएन और कारोबारी आमने-सामने | दोनों पक्षों ने पुलिस को दी शिकायत

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले में हाइडल विभाग के रास्ते से खनन वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया। गुरुवार देर रात हाइडल विभाग के एक्सईएन विक्रांत ढांडा चेकिंग के लिए मौके पर पहुंचे, जहां ताजेवाला क्षेत्र में स्क्रीनिंग प्लांट संचालित करने वाले खनन कारोबारी शुभम उर्फ सनी से उनकी तीखी बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का करीब 5 मिनट 46 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, एक्सईएन विक्रांत ढांडा ने मौके पर खनन वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विभाग का निजी (प्राइवेट) रास्ता है और इस पर माइनिंग के ट्रकों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस पर कारोबारी शुभम उर्फ सनी ने जवाब देते हुए कहा कि जब सरकार ने यहां भूमि का अधिग्रहण किया था, तब प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक क्रॉसिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। उसने यह भी कहा कि यदि रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जा सकता तो विभाग यहां स्थायी दीवार खड़ी कर दे।

बहस के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि एक्सईएन ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि विभाग दीवार जरूर बनाएगा और वह स्वयं यह देखने आए हैं कि दीवार कहां बनाई जानी चाहिए। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही।

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद प्रतापनगर थाना पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बावजूद काफी देर तक बहस जारी रही। बाद में दोनों पक्ष प्रतापनगर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतों में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो सहित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

प्रतापनगर थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब यमुनानगर क्षेत्र में खनन गतिविधियों और उनके लिए उपयोग किए जा रहे रास्तों को लेकर पहले भी कई बार विवाद उठ चुके हैं। अब पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित रास्ते के उपयोग और अधिकार को लेकर किस पक्ष का दावा नियमों के अनुरूप है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर | एनएचआरसी आर्टिकल-21 का संरक्षक : मानवाधिकारों के उल्लंघन पर नहीं होगी कोई ढिलाई-बी.के. गोयल

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की गतिविधियों और आयोग की जानकारी देते हुए बताया कि भारत का एनएचआरसी विश्व का सबसे बड़ा आयोग है और यूएनओ में इसे नेशनल हयूमेन राईट इन्स्टीटयूट के नाम से ...
Continue Reading

गुरुग्राम। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई : नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध मकान पर चला बुल्डोजर

|
गुरुग्राम। पुलिस ने अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर और आदतन अपराधी के अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से पटौदी क्षेत्र में की गई। पुलिस ...
Continue Reading

रेवाड़ी | गांव टिंट में 16 लाख की लागत से बनी सड़क 5 महीने में ही धंसी : जलभराव से ग्रामीण परेशान | भ्रष्टाचार के आरोप | जांच की मांग तेज

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | जिले के गाँव टिंट में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और कथित घोटाले का एक बड़ा मामला सामने आया है। गाँव में जिला परिषद की स्कीम के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बनी नई सड़क निर्माण के मात्र 5 महीने के भीतर ही अंदर धंस गई है। पहली ही कुछ बर...
Continue Reading
Advertisement

Trending