ज़िला
नारनौल | विश्व नशा निषेध दिवस पर चाणक्य अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम : युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर चाणक्य अकादमी, नारनौल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक शारदा एवं उनकी पुलिस टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान की टीम तथा कर्मवीर आचार्य के सहयोग से किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नशीले पदार्थों और नशीली दवाइयों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही जिला महेंद्रगढ़ को नशा मुक्त बनाने के अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
नारनौल | अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ : पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नारनौल | अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार : सीआईए नारनौल की कार्रवाई
नारनौल | बहादुर सिंह तालाब विवाद में बड़ा प्रशासनिक एक्शन : नगर परिषद ने सीताराम धर्मार्थ ट्रस्ट को थमाए चार नोटिस | मांगे निर्माण और स्वामित्व के दस्तावेज
-
सतनाली6 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
सतनाली6 days agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
नांगल चौधरी3 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा