नूंह | किसानों से ठगी की बड़ी साजिश नाकाम : 300 कट्टे नकली डीएपी खाद समेत ट्रक जब्त | पांच पर केस

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
नूंह में सीआईए टीम द्वारा बरामद 300 कट्टे कथित नकली डीएपी खाद और जब्त किया गया ट्रक।
नूंह में सीआईए टीम द्वारा बरामद 300 कट्टे कथित नकली डीएपी खाद और जब्त किया गया ट्रक।

नूंह। किसानों की मेहनत और फसलों पर डाका डालने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिले की सीआईए फिरोजपुर झिरका टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 कट्टे नकली डीएपी खाद से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को सीआईए फिरोजपुर झिरका में एफआईआर नंबर 207 दर्ज की गई। मामला फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर-1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

मामले में असलम, खुर्शीद, इमरान, वारिस (निवासी दोहा) तथा सफी मोहम्मद (निवासी गोदारा, किशनगढ़, राजस्थान) को नामजद किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से नकली डीएपी खाद की सप्लाई कर किसानों के साथ धोखाधड़ी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 50-50 किलो वजन के 300 कट्टे नकली डीएपी खाद बरामद किए। इसके अलावा खाद की ढुलाई में इस्तेमाल किया जा रहा आइशर ट्रक (HR55 AL 2001) भी कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस का कहना है कि यदि यह नकली खाद किसानों तक पहुंच जाती तो फसलों को भारी नुकसान होने के साथ किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक चोट लग सकती थी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच एजेंसियां इस पूरे गिरोह और नकली खाद के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद। पत्नी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने पति को किया गिरफ्तार : 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में 23/24 जून की रात एक महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मुख्य आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है...
Continue Reading

रेवाड़ी | 5 करोड़ की फिरौती की कहानी निकली फर्जी : गनमैन दिलाने के लिए खुद रची गई थी साजिश | IB कर्मचारी गिरफ्तार

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस, के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगश हुड्डा की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की फि...
Continue Reading

यमुनानगर | नशा मुक्ति का संदेश : गुरु नानक खालसा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज के डिजिटल लिटरेसी सेल ने 'नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' को बड़े उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का मकसद छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के नुकसान और ए...
Continue Reading
Advertisement

Trending