ज़िला
अटेली | पोर्टल की परेशानी के चलते अटेली में रजिस्ट्री-इंतकाल संकट : कांग्रेस ने सरकार को घेरा
अटेली | कांग्रेस के अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अटेली क्षेत्र में रजिस्ट्री और इंतकाल के कार्यों को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं और आम आदमी को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सुमेर सिंह बिहाली ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी रोक लगाने में असफल रही है। महंगाई के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज देश में महंगाई अपने चरम पर है।
रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने दावा किया था कि किसी भी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब सच्चाई सामने आ रही है, जिससे सरकार की नीतियों पर संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अटेली | यादव महासभा को लाखों का सहयोग : समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ | धर्मशाला निर्माण को मिली नई रफ्तार
अटेली | खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद
अटेली | 9 साल के संघर्ष के बाद किसान की बेटी बनी पंचायत राज अधिकारी : बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ज्योति यादव ने हासिल की सफलता
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू