अटेली | यादव महासभा को लाखों का सहयोग : समाजसेवियों ने बढ़ाया हाथ | धर्मशाला निर्माण को मिली नई रफ्तार

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
यादव महासभा अटेली के पदाधिकारियों को समाजसेवियों द्वारा सहयोग राशि भेंट करते हुए।
यादव महासभा अटेली के पदाधिकारियों को समाजसेवियों द्वारा सहयोग राशि भेंट करते हुए।

अटेली। सामाजिक कार्यों को नई मजबूती देते हुए यादव महासभा अटेली को शनिवार को विभिन्न समाजसेवियों द्वारा उदार सहयोग राशि प्रदान की गई। भाजपा के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्या नंद लांबा के सुपुत्र शमशेर सिंह लांबा निवासी गढ़ी रूथल ने महासभा को 15 लाख 51 हजार रुपये की उल्लेखनीय राशि भेंट की। महासभा के प्रधान विकास यादव ने बताया कि शमशेर सिंह लांबा अपने समाजसेवी स्वभाव,जागरूकता और दरियादिली के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि लांबा परिवार ने अपने पैतृक गांव में धर्मशाला का निर्माण करवाकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पहले ही साबित की है। इस मौके पर महासभा के महासचिव सतीश कुमार डीएसपी सहित सभी सदस्यों ने शमशेर सिंह लांबा का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इसी क्रम में क्षेत्रीय निदेशक कृषि विश्वविद्यालय बावल एवं गांव बिहाली निवासी डॉ. धर्मबीर यादव ने अपनी आय में से एक लाख 51 हजार रुपये का सहयोग दिया।

वहीं सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर खुशी राम यादव, निवासी बिहाली ने भी एक लाख रुपये की राशि महासभा को भेंट की। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मशाला निर्माण के लिए अन्य क्षेत्रवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है जिससे यह कार्य जल्द ही पूर्ण होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शमशेर पार्षद, इंदरपाल, धर्मेंद्र कृष्ण, रणबीर सिंह, वेदप्रकाश, अमर सिंह, बाबूलाल, बीरेंद्र सहित अनेक लोग व्यक्ति उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पोर्टल की परेशानी के चलते अटेली में रजिस्ट्री-इंतकाल संकट : कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली ब्लाक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली।
अटेली ब्लाक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली।
अटेली | कांग्रेस के अटेली ब्लॉक प्रधान सुमेर सिंह बिहाली ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अटेली क्षेत्र में रजिस्ट्री और इंतकाल के कार्यों को लेकर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने छोटे-छोटे का...
Continue Reading

अटेली | खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह : शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया गया याद

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
अटेली में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित
अटेली। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड के सभी स्कूल मुखियाओं की ओर से किया गया, जिसमें खंड के तमाम स्कूलों के प्राचार्य ...
Continue Reading

अटेली | 9 साल के संघर्ष के बाद किसान की बेटी बनी पंचायत राज अधिकारी : बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में ज्योति यादव ने हासिल की सफलता

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली । “मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, बस धैर्य और विश्वास बनाए रखना पड़ता है” इस बात को सच कर दिखाया है जिला महेंद्रगढ़ के गांव नावदी की बेटी ज्योति यादव ने। लगातार 9 साल के संघर्ष के बाद ज्योति ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पंचायत राज अधिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending