नूंह। रानियाली में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद : एक गिरफ्तार | फरार साथी की तलाश जारी

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा

नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव रानियाली में अवैध हथियारों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

डीएसपी फिरोजपुर झिरका हरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रानियाली में कुछ लोग अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की, जिसमें फारूक नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा (.315 बोर), एक नाली देसी बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, .315 और 12 बोर के सात खाली कारतूस, एक तलवार तथा एक बटनदार चाकू बरामद किए गए। बरामद सभी हथियारों और कारतूसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और उसके फरार साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए, इन्हें किसने उपलब्ध कराया और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि आरोपियों के तार किसी आपराधिक गिरोह या हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेवाड़ी | जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू : 94,285 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा | 682 बूथों व मोबाइल टीमों की तैनाती

चैन सिंह
|
डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी | जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 28 जून से 30 जून तक विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के लगभग 94 हजार 285 बच्चों को पोलियो रोध...
Continue Reading

रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया महिला थाना व वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण : महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चैन सिंह
|
रेवाड़ी | हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने शनिवार को रेवाड़ी में महिला थाना का निरीक्षण कर वहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद ...
Continue Reading

फरीदाबाद | मालखाना से हथियार चोरी करने के मामले में आईटीआई विद्यार्थी सहित 20 गिरफ्तार : हथियार बरामद | अपराध शाखा सेक्टर 30 द्वारा की गई कर्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
मोनू
मोनू
फरीदाबाद | 9 मई को प्रबंधक थाना सेक्टर 8 निरीक्षक राजबीर सिंह द्वारा मालखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना मालखाना से हथियार गायब मिले। जिस पर थाना सेक्टर 8 में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अप...
Continue Reading
Advertisement

Trending