ज़िला
नूंह | नकली खाद का सबसे बड़ा खेल बेनकाब : डीएपी के नाम पर किसानों से धोखा | दो आरोपी रिमांड पर | मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी फरार
नूंह। जिले में किसानों की मेहनत और उनकी फसलों से खिलवाड़ करने वाले नकली खाद गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से ट्रकों में भरकर लाई गई सस्ती नकली खाद को डीएपी के असली कट्टों में पैक कर किसानों को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि पूरे खेल का कथित मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
शुक्रवार को एंटी सीएस स्टाफ की टीम ने नूंह जिले के दोहा गांव में छापेमारी कर 300 कट्टे नकली खाद, डीएपी के 300 खाली कट्टे और एक ट्रक बरामद किया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से किसानों को असली डीएपी के नाम पर नकली खाद बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। इस धोखाधड़ी से किसानों की जेब ही नहीं, बल्कि उनकी उपजाऊ जमीन और आने वाली फसलों का भविष्य भी दांव पर लगाया जा रहा था।
शनिवार को गिरफ्तार किए गए वारिश और ट्रक चालक शमी मोहम्मद को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है, अब तक कितने किसानों को नकली खाद बेची गई और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस उपाधीक्षक हरदीप सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों असलम, खुर्शीद और इमरान की गिरफ्तारी के लिए एंटी सीएस स्टाफ और सदर थाना फिरोजपुर झिरका की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में खुर्शीद को इस पूरे रैकेट का कथित मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जो हापुड़ से नकली खाद मंगवाकर डीएपी के खाली कट्टों में भरवाता था और किसानों को असली खाद बताकर बेचता था।
पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। यदि जांच में और बड़े खुलासे होते हैं, तो यह मामला नूंह जिले में नकली खाद के सबसे बड़े रैकेटों में से एक साबित हो सकता है।
फरीदाबाद | मालखाना से हथियार चोरी करने के मामले में आईटीआई विद्यार्थी सहित 20 गिरफ्तार : हथियार बरामद | अपराध शाखा सेक्टर 30 द्वारा की गई कर्रवाई
रेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
यमुनानगर | प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने उमड़ी भीड़ : सैकड़ों लोगों ने उठाया 100% ब्याज माफी योजना का लाभ | 30 जून अंतिम तिथि
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू