ज़िला
नांगल चौधरी। चोरी की पिकअप बोलेरो बरामद : नांगल चौधरी पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा | अन्य वारदातों से कनेक्शन की भी जांच
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए थाना नांगल चौधरी पुलिस ने चोरी की एक पिकअप बोलेरो बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान के कोटपूतली से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर चोरी की गई पिकअप बोलेरो भी बरामद कर ली गई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध वाहन चोरी की अन्य वारदातों से तो नहीं है।
पुलिस के अनुसार, थाना नांगल चौधरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र निवासी गांव क्यारा, जिला अलवर (राजस्थान) को कोटपूतली से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई पिकअप बोलेरो (नंबर HR 66 B-4010) बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ वाहन चोरी के अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
नांगल चौधरी | मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलीं खामियां : विभागीय जांच के निर्देश
नांगल चौधरी | सड़कों पर दौड़ती मौत : ओवरलोड वाहनों का आतंक | बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे ट्रक | जिम्मेदार विभागों पर उठे सवाल
नांगल चौधरी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज : सुपरवाइजरों व बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर आयोजित | एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | औद्योगिक विकास से ही पूरा होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : राव नरबीर सिंह | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा5 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। दताल के पास देर रात भीषण हादसा : कई बार पलटी कार | 4 युवक सुरक्षित
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू