ज़िला
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा
नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार सीआईए नारनौल की टीम ने कार्रवाई के दौरान सचिन निवासी गांव भिंढोर, थाना सदर बहरोड़ (राजस्थान) को एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वहीं रवि निवासी गांव गुजरवास, थाना अटेली को एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सचिन थाना नांगल चौधरी में दर्ज एक हत्या के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के स्रोत और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध हथियारों या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद | स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली3 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था